Wednesday, September 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लालनि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुरकृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भकेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ कियालाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुर
-
हिमाचल

श्री मणिमहेश यात्रा के  मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा  मामला—केवल सिंह पठानिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 14, 2024 06:01 PM
 
 
 
 
चंबा, 
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने कहा  उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के  स्वरूप को और बढ़ाने   के लिए  एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा । 
वह आज विश्राम गृह छतराड़ी  में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे । 
केवल सिंह पठानिया  ने कहा कि  श्री मणिमहेश यात्रा  उत्तरी भारत की सबसे प्रसिद्ध यात्राओं में से एक मानी जाती है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की  बढ़ती संख्या की दृष्टिगत और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ज़िला चंबा के साथ  कांगड़ा ज़िला   को भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाया जाएगा । 
साथ में उन्होंने  कहा कि चूंकि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या रही है । ऐसे में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाओं  की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाना आवश्यक है। 
उप मुख्य  सचेतक ने  कहा कि  साहसिक,धार्मिक एवं ईको  पर्यटन के लिहाज से ज़िला  कांगड़ा- चंबा  के साथ  लगते  कई ऐसे    अनछुए पर्यटन स्थल हैं जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बना सकते हैं।  ऐसे    अनछुए पर्यटन स्थलों  को विकसित करने के लिहाज से राज्य सरकार द्वारा इको टूरिज्म बोर्ड बनाने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं । 
 
स्थानीय लोगों की मांग पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माणाधीन विद्युत परियोजना की भूमि की निशानदेही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने लोगों की लंबित भुगतान को भी जल्द  उपलब्ध करवाने को कहा । 
इस अवसर पर  एसड़ीएम चंबा  प्रियांशु खाती, सदस्य निदेशक मंडल  राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत  भरमौरी, राज्य कांग्रेस कमेटी में सचिव दिलदार अली  बट्ट, उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान,  उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मीत शर्मा, जलशक्ति हमिंदर चौणा साहित क्षेत्र के  गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लालनि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुर कृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भ केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ किया लाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ  10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुर ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल जाखू रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन एडीएम ज्योति राणा की अगुवाई में चला रेस्क्यू अभियान
-
-
Total Visitor : 1,67,61,771
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy